{"_id":"5ee114858ebc3e42d214bec2","slug":"two-young-boy-drowned-in-the-lake-in-aarawali-hills-faridabad-news-noi516422554","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली की पहाड़ी में बनी कृत्रिम झील में दो युवक डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली की पहाड़ी में बनी कृत्रिम झील में दो युवक डूबे
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अरावली की पहाड़ियों में बनी कृत्रिम झील में नहाने गए तुगलकाबाद दिल्ली के रहने वाले दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने 22 वर्षीय सुनील का शव मंगलवार को ही झील से निकाल लिया था। जबकि बुधवार शाम करीब पांच बजे दूसरे युवक बंटी का भी गोताखोरों ने शव बरामद किया।
सूरजकुंड थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि देर शाम झील में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना देने वाले युवक ललित ने बताया था कि वह अपने दो अन्य साथियों सुनील और सत्येंद्र उर्फ बंटी के साथ मंगलवार शाम को खान संख्या छह के समीप स्थित एक झील में नहाने आया था। वो किनारे पर ही बैठा था कि इसी बीच बंटी और सुनील झील के काफी अंदर तक चले गए और डूब गए। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-31 फायर स्टेशन के दमकल कर्मियों के मदद से पुलिस दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। 22 साल के सुनील के शव को पुलिस ने झील से मंगलवार देर शाम बरामद कर लिया। वह चेन्नई स्थित एक कंपनी में एसी मैकेनिक का काम करता था। जबकि बंटी का शव बुधवार शाम को बरामद किया। वह संगम विहार स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स कंपनी में काम करता है।
सेक्टर-31 दमकल स्टेशन के सहायक फायर ऑफिसर कपिल ने बताया कि एक युवक का शव मंगलवार को मिल गया था। जबकि बुधवार शाम को दमकल कर्मियों ने दूसरे शव को भी झील से निकाला।
विज्ञापन
झील में नहाने पर नहीं है पाबंदी
दो युवकों के झील में डूबने के मामले में वन विभाग और जिला प्रशासन की भी लापरवाही सामने आई है। झील के आसपास कहीं भी नोटिस बोर्ड नहीं लगाया गया है। अरावली की पहाड़ियों से घिरी कई झीलें हैं। जिनमें नहाने के दौरान पूर्व में भी करीब कई लोग डूबने से जान गंवा चुके हैं। करीब एक सप्ताह पहले ही अनंगपुर स्थित एक झील में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई थी।