फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two women stole a gold bracelet from a young man by engaging him in conversation.

Faridabad News: दो महिलाओं ने युवक को बातों में उलझाकर सोने का कड़ा चुराया

Fri, 10 Jul 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Two women stole a gold bracelet from a young man by engaging him in conversation.
छह जुलाई को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मांगर क्षेत्र में दो महिलाओं ने युवक को बातों में उलझाकर उसके हाथ से सोने का कड़ा चोरी कर लिया। सेक्टर-21ए निवासी प्रतीक चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई की रात वह अपने दोस्त पंकज के साथ गुरुग्राम पार्टी में गया था। छह जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे दोनों जीप कंपास कार से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड होते हुए लौट रहे थे। मांगर चौकी क्षेत्र में पाली चौकी के पास वह शौच के लिए सड़क किनारे वाहन रोककर जंगल की ओर चला गया।


वहां दो महिलाएं उसके पास आईं और करीब 10 मिनट तक बातचीत करती रहीं। इस दौरान उन्होंने उसे पत्थर पर बैठा लिया और उसके कंधे पर हाथ रखा। घर पहुंचकर जब उसने देखा तो उसके दाहिने हाथ का सोने का कड़ा गायब था। उसे शक है कि बातचीत के दौरान दोनों महिलाओं ने उसका कड़ा चोरी कर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर धौज थाना पुलिस ने नौ जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed