फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two wanted criminals were apprehended and handed over to the Rajasthan Police

Faridabad News: दो इनामी बदमाश पकड़कर राजस्थान पुलिस को सौंपे

Thu, 02 Apr 2026 01:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Two wanted criminals were apprehended and handed over to the Rajasthan Police
नूंह । जिले की नूंह सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान पुलिस के दो इनामी वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और इनके खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामलें दर्ज थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पहले मामले में अकरम खान पुत्र याकूब खान निवासी घासेड़ा को वर्ष 2015 में आबकारी अधिनियम थाना सूरजगढ़ राजस्थान में दर्ज एफआईआर के तहत दर्ज गिरफ्तार किया गया । इस आरोपी पर राजस्थान पुलिस द्वारा दो हजार का इनाम घोषित किया गया था। दूसरे मामलें में रोजे खां पुत्र चंदू खां निवासी गांव ग्वारका थाना सदर तावडू को गिरफ्तार किया गया है। इन पर भी थाना सिंघाना राजस्थान में वर्ष 2013 में धारा 420, 467, 468, 419, 471 और 120बी के तहत केस दर्ज था। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिये राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया है । जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नूंह पुलिस अन्य राज्यों में अपराध करने वाले आरोपियों को पकड़ने में लगातार सहयोग करती रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed