फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two steps behind from becoming Faridabad Smart City due to small shortcomings

छोटी-छोटी कमियों से फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बनने से दो कदम पीछे

Thu, 30 Sep 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two steps behind from becoming Faridabad Smart City due to small shortcomings
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद स्मार्ट सिटी बनने में दो कदम पीछे है। यदि अधिकारी छोटी-छोटी कमियों को दूर करें तो एक बेहतर शहर के रूप में विकसित हो सकता है। शहर मुख्य रूप से साफ-सफाई, पार्कों का रखरखाव, पानी व सीवर की समस्या है। वहीं चौक-चौराहे उपेक्षा झेल रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली से सटे फरीदाबाद की आबादी करीब 22 लाख है। वहीं शहर में करीब 25 हजार छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां है। केंद्र सरकार ने शहर को मॉडर्न रूप से विकसित करने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के रूप में चुना है। इसके तहत शहर में चयनित क्षेत्र में कई काम चल रहे हैं। लेकिन, शहर में छोटे-छोटे कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों को दिल्ली-मथुरा हाईवे के बाद एनआईटी या सेक्टर में जाने पर अहसास नहीं होता कि वाकई में स्मार्ट सिटी में हैं। टूटी सड़कें, अव्यवस्थित यातायात, गंदगी और जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में अधिकारी गंभीर नहीं हैं। छोटे-छोटे प्रयासों से शहर को सुंदर और बेहतर बनाया जा सकता है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर रामजी लाल ने कहा कि सफाई के लिए वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाई गई हैं। वार्ड के हिसाब से आयुक्त दौरा कर समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्क समेत अन्य पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण से रहता है जाम
निगम के पूर्व चीफ इंजीनियर एनके कटारा ने कहा कि शहर की कॉलोनियों की बात छोड़ दी जाए तो शहर ठीक है। उनका कहना है कि शहर प्रमुख रुप से तीन पार्ट में है। एनआईटी क्षेत्र सेक्टर्स और ग्रेटर फरीदाबाद है। एनआईटी क्षेत्र की सड़कें काफी चौड़ी हैं। इस क्षेत्र में अतिक्रमण से जाम की समस्या रहती है। दूसरी चौक-चौराहे अनदेखी के शिकार है। नीलम व बाटा चौक पर फव्वारे टूटे हुए हैं। स्ट्रीट लाइट का अभाव है। न्यू रेलवे रोड का चौक और हार्डवेयर चौक भी कमोवेश ऐसा ही है। निगम की अनदेखी से यह स्मार्ट सिटी की छवि को खराब करता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर का कुछ भाग लिया गया है। लेकिन, संबंधित विभाग छोटे कार्यों पर ध्यान दे तो शहर बेहतर हो सकता है। इसमें एक से पांच लाख तक के कार्य शामिल हैं। शहर के प्रमुख सड़कों व चौक रात में अंधेरा पसरा रहता है। इससे भी लोगों को परेशानी होती है। एके कटारा का कहना है कि प्रमुख जगहों पर भी रात में लाइटें जलती नहीं है। रात को अधिकारी शहर का मुआयना करते तो, उन्हें स्थित की सही जानकारी मिलती।

लचर है सफाई व्यवस्था
शहर में साफ-सफाई की लचर व्यवस्था है। मुख्य सड़कों के साथ कॉलोनियों में लोगों को इससे जूझना पड़ रहा है। वहीं कई जगहों पर डेयरियों के वजह से गंदगी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम शहर को साफ-सुथरा रखने में फेल साबित हो रहा है। निगम सफाई, सीवर और पानी की व्यवस्था सही तरीके से कर दे तो ही बेहतर होता। सेक्टर हो या एनआईटी क्षेत्र साफ-सफाई का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed