फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two smugglers who were taking cattle to Maharashtra in a canter, caught

Faridabad News: कैंटर में गोवंश को ठूंस-ठूंस कर महाराष्ट्र ले जा रहे दो तस्कर काबू

Mon, 08 Apr 2024 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers who were taking cattle to Maharashtra in a canter, caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। कैंटर में ठूंस-ठूंस कर महाराष्ट्र ले जा रहे चालक-परिचालक को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केजीपी एक्सप्रेस से पकड़े कैंटर से 21 गोवंश बरामद हुए हैं। आरोपी चालक-परिचालक ने बताया कि वह यूपी के मुजफ्फरनगर से महाराष्ट्र गोवंश का वध कराने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने चालक-परिचालक सहित चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी एएसआई कुशल कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ अटोहां मोड़ के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि केजीपी टोल की तरफ से एक कैंटर में गोवंश को भरकर केएमपी टोल की तरफ ले जाया जा रहा है। उन्होंने सूचना मिलते ही तुरंत नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद आए कैंटर को रुकने का इशारा किया तो चालक उतरकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने चालक व साथ बैठे परिचालक को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान यूपी के जिला मेरठ निवासी रमन व यूपी के जिला बिजनौर निवासी रमन कुमार के रूप में हुई। तलाशी लेने पर कैंटर से 21 गोवंश बरामद हुए, जिनमें से कुछ मृत पाए गए। आरोपियों ने बताया कि गोवंश मुजफ्फरनगर निवासी हाफिज उर्फ वसीम के हैं। गोवंश को गांव बेड़ा मुजफ्फरनगर निवासी अरसद के कहने पर वह उन्हें महाराष्ट्र की लोनी मंडी में वध कराने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed