फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two sides clash over plot possession, several injured

Faridabad News: प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, कई घायल

Mon, 16 Mar 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two sides clash over plot possession, several injured
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव बढ़ा में प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और दांव से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 मार्च की सुबह करीब आठ बजे वह अपने परिवार के साथ पोखर के पास स्थित 500 वर्गगज के प्लॉट पर गया था। आरोप है कि रात के समय गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रैक्टर से उनके प्लॉट पर रखा बिटोरा गिरा दिया था। जब इस बारे में बात करने गए तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडों, लोहे की रॉड व दांव से हमला कर दिया। हमले में पवन के पिता जवाहर सिंह, चाचा देशराज, भाई वीरेंद्र, जोगेंद्र, कविता समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त प्लॉट पर शिकायतकर्ता पक्ष का करीब 35-40 साल से कब्जा है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने जबरन कब्जा करने की कोशिश में यह हमला किया। थाना सदर पुलिस ने सुखवीर, गजेन्द्र, विष्णु, लाला, सुरेश, मुकेश, विजन समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed