फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two security personnel arrested in case of beating a youth to death

Faridabad News: युवक की पीटकर हत्या के मामले में दो सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2025 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two security personnel arrested in case of beating a youth to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-10 स्थित राजस्थान सेवा सदन के बाहर 28 वर्षीय एक युवक की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम आदर्श नगर निवासी विजय कुमार और पलवल के गुडावरी गांव निवासी चमन बताए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बागपुर, पलवल हाल मिलहाड कॉलोनी सेक्टर-81 निवासी अभिषेक ( मृतक का भाई) ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह व उसके पिता राजस्थान सेवा सदन सेक्टर-10 में सफाई का काम करते हैं। 5 जुलाई की रात को उसका भाई विकास उनसे मिलने आया था और रात को ही वापस चला गया । 6 जुलाई को सुबह राजस्थान सेवा सदन के बराबर वाले रोड पर विकास मृत अवस्था में मिला। विकास की चमन व विजय कुमार ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी सेक्टर-10 में गार्ड की नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय कुमार और चमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सेक्टर-10 में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। रात को उन्होंने एक युवक को सेक्टर में देखा, जिसको चोर समझ कर उन्होंने डंडों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed