फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people who cheated 22 lakh from a retired employee arrested

रिटायर्ड कर्मचारी से 22 लाख ठगने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 09 Dec 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two people who cheated 22 lakh from a retired employee arrested
फरीदाबाद। जीवन बीमा पॉलिसी में बेहतर मुनाफा दिलाने के नाम पर फरीदाबाद में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्मचारी से 22 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपियों को साइबर अपराध शाखा टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के मोतीनगर इलाके में फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। शनिवार की रात गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपियों ने कई राज उगले हैं। आरोपियों से 14 लाख रुपये और ठगी में प्रयोग किए गए 21 सिम बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुज्जफरपुर बिहार निवासी इकबाल और उत्तरप्रदेश के मछलीशहर निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि खुद को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कर्मी बताकर ठगों ने फरीदाबाद के यशपाल को झूठे प्रलोभन देकर फंसाया था। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय से रिटायर्ड कर्मचारी यशपाल की पालिसी वर्ष 2018 में पूरी हो गई थीं। इनको दोबारा चालू कराने और मोटे ब्याज का लालच देकर ठगों ने कई बैंकों के 6 खातों में 22 लाख 63 हजार रुपये ले लिए। जब आरोपियों द्वारा बताई गई समय सीमा खत्म हो गई, तो पीड़ित ने अपने पैसों को लौटाने के लिए कहा। आरोपी लॉकडाउन का बहाना बनाकर टालते रहे। बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। जब पीड़ित ने परेशान होकर मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पालिसी के ऑफिस में पता किया तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाना साइबर अपराध फरीदाबाद में की।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि साइबर अपराध पुलिस टीम ने दिल्ली के मोतीनगर इलाके में दबिश देकर दीपक और इकबाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने दिल्ली में फर्जी तरीके से कॉल सेंटर चला रखा था। दोनों दिल्ली में ही किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान पूछताछ में उगले राज
रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फर्जी कॉल सेंटर में वह लड़कियों की भर्ती करते थे और उनसे ही फोन कराते थे। जिससे लोग सहज ही विश्वास करें। वह किसी भी फोन की एक सीरीज चिन्हित करते थे और आखिरी का नंबर बदल-बदलकर फोन करते थे। फोन उठाने वाले लोगों को कहते थे कि वह लाइफ इंश्योरेंस की शिकायत शाखा से बोल रही हैं। उनकी कोई भी पॉलिसी या किस्त टूट गई है, किस्त भरनी छोड़ दी है या फिर पूर्ण हो गई है और अब कोई समस्या आ रही है तो उसके समाधान की बात कॉलर से की जाती थी। लड़कियां लोगों को आरोपियों के नंबर दे देती थीं। आरोपी फोन कर उनकी बीमा कंपनी के बारे में पूछते और कम समय में ज्यादा फायदे का प्रलोभन देकर अपने अलग-अलग खातों में पैसा डलवा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed