फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people were arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 50,000

Faridabad News: 50 हजार की रिश्वत लेते दो लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 19 Mar 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two people were arrested red-handed while accepting a bribe of Rs 50,000
-दीन दयाल योजना का लाभ दिलाने के लिए महिला से मांगे थे एक लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले में सरकारी योजनाओं के नाम पर हो रही अवैध वसूली का बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक पीड़ित महिला की सूझबूझ और शिकायत के बाद संभव हो सकी।

पीड़ित महिला के खाते में 12 मार्च को दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत 5 लाख रुपये की राशि आई थी। आरोप है कि इस रकम की जानकारी मिलते ही आरोपी महिला के घर पहुंच गए और योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग करने लगे। दबाव में आकर महिला ने पहले 11 हजार रुपये दे दिए, लेकिन बार-बार बढ़ती मांग से परेशान होकर उसने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही विजिलेंस नूंह प्रभारी जाकिर हुसैन ने टीम के साथ योजना बनाकर जाल बिछाया। बड़कली चौक स्थित सलीम होटल के पास जैसे ही महिला ने आरोपियों को 50 हजार रुपये दिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण पुत्र सुभाष निवासी बिसरू और गिर्राज पुत्र धर्मपाल निवासी वार्ड नंबर 14 सैनी मोहल्ला पुन्हाना के रूप में हुई है। तरुण का सीएससी संचालक होना भी सामने आया है।
विज्ञापन


- लगातार कार्रवाई से मचा हड़कंप
गौरतलब है कि विजिलेंस टीम हाल के दिनों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इससे पहले पेंशन विभाग के एक कर्मचारी और एसडीएम कार्यालय नूंह के एक क्लर्क को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा जा चुका है। इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- प्रशासन पर सवाल, सख्ती की मांग
बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिले की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता जहां सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जूझ रही है, वहीं कुछ लोग इन योजनाओं को कमाई का जरिया बना रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ बिना भ्रष्टाचार के पहुंच सके।

बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिले की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता जहां सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जूझ रही है, वहीं कुछ लोग इन योजनाओं को कमाई का जरिया बना रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ बिना भ्रष्टाचार के पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed