{"_id":"69e3d45ffad7a07013091406","slug":"two-people-including-a-retired-army-man-died-in-road-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67899-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क हादसों में सेवानिवृत्त फौजी सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क हादसों में सेवानिवृत्त फौजी सहित दो की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। केजीपी हाईवे पर यमुना पुल के पास टायर बदलते समय हेल्पर को वाहन ने कुचल दिया। वहीं तिगांव रोड पर तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो की टक्कर से स्कूटी पर सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
16 अप्रैल की सुबह केजीपी पर एक ट्रक चालक नरेश गाड़ी में सामान लोड कर तावडू से नोएडा जा रहा था। जैसे ही नरेश गाड़ी को लेकर केजीपी यमुना पुल को क्रॉस कर रहा था तो अचानक गाड़ी के दोनों टायर फट गए। इसके बाद दूसरी गाड़ी चालक इरफान व जाकिर हेल्पर तावडू की तरफ से आ रहे थे और टायर लेकर मौके पर पहुंच गए। टायर बदलने के लिए जैसे ही जैक लगाया तो अचानक पीछे से आई एक गाड़ी ने जाकिर निवासी गांव ग्वारका थाना सदर तावडू को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई तथा इरफान व नरेश घायल हो गए। जिन्हें तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। वहीं तिगांव रोड पर तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। मृतक की पहचान शारदा सिंह के रूप में हुई है। मृतक के बेटे सागर शर्मा ने बताया कि हादस 14 अप्रैल को तिरखा कॉलोनी के पास हुआ। घायल ने 15 अप्रैल को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।