फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people died in road accidents

Faridabad News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Thu, 02 Oct 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-17 थाना इलाके में हुए हादसे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में ओल्ड फरीदाबाद और सेक्टर-17 थाना इलाके में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा ओल्ड थाना इलाके में बड़खल फ्लाईओवर पर हुआ, जिसमें हसमुद्दीन नामक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा सेक्टर-16 में ईएफथ्री मॉल के पास हुआ, जिसमें अजय की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर टीम कार्रवाई में जुटी है।

पहले मामले में ओल्ड थाना पुलिस को ओल्ड फरीदाबाद की राजीव विहार खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले शमसुद्दीन ने शिकायत दी। युवक ने कहा कि उनके पिता हमसुद्दीन (60) बाइक से सूरजकुंड की ओर जा रहे थे। बड़खल फ्लाइओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वो बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने मदद करते हुए उनको अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-17 थाना पुलिस को डबुआ कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप ने शिकायत दी। इसमें कहा गया कि मेरा भाई अजय सेक्टर-7 के पास फैक्टरी में काम करता था। वह पड़ोस में रहने वाले रितेश के साथ आता-जाता था। मंगलवार 30 सितंबर की देर रात प्रदीप के पास फोन आया कि अजय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आरोप है कि रितेश काफी तेज बाइक चला रहा था। इससे पीछे बैठे अजय का संतुलन बिगड़ गया और वो बाइक से गिर गया। सड़क पर सिर लगने की वजह से अजय की मौत हो गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने रितेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed