Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people died in a road accident on the Delhi-Mumbai Expressway

घने कोहरे का कहर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्राले में पीछे से टकराई एसयूवी, दो लोगों की हुई मौत

Mon, 15 Dec 2025 10:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 15 Dec 2025 10:30 AM IST
सार

यह दुर्घटना सोमवार सुबह लगभग 8 बजे उस समय हुई जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा छाया हुआ था। एसयूवी चालक को कोहरे के कारण आगे चल रहा ट्राला दिखाई नहीं दिया और उन्होंने सीधे ट्राले में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two people died in a road accident on the Delhi-Mumbai Expressway
Faridabad Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने के चलते एक अनियंत्रित एसयूवी कैली गांव के पास एक्सप्रेस-वे के उतार पर खड़े एक ट्राले से जा टकराई। इस जोरदार टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह दुर्घटना सोमवार सुबह लगभग 8 बजे उस समय हुई जब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा छाया हुआ था। जानकारी के अनुसार, एसयूवी चालक को कोहरे के कारण आगे चल रहा ट्राला दिखाई नहीं दिया और उन्होंने सीधे ट्राले में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसयूवी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रशासनिक कार्रवाई और राहत कार्य सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त एसयूवी से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में कोहरे के कारण कम दृश्यता को मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू किया। अधिकारियों ने वाहन चालकों से घने कोहरे के मौसम में विशेष सावधानी बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed