फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people defrauded through a job-placement scam and mobile hacking.

Faridabad News: नौकरी लगवाने का झांसा व मोबाइल हैक कर दो लोगों से ठगी

Wed, 16 Sep 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two people defrauded through a job-placement scam and mobile hacking.
फरीदाबाद। घर से काम करने वाली नौकरी लगवाने के नाम पर सेहतपुर निवासी युवक से 65 हजार रुपये ठगने का आरोप है। आरोपी ने पहले ऑनलाइन साक्षात्कार कराया और ई-मेल पर नियुक्ति पत्र भेजा। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से रकम लेने के बाद मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन

वहीं, अजरौंदा निवासी युवक के बैंक खाते से दो दिन में 1,97,600 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है। सेहतपुर निवासी साकेत कुमार मिश्रा ने साइबर अपराध थाना सेंट्रल को दी शिकायत में बताया कि फरवरी में उसकी पहचान सौरभ सक्सेना से हुई थी। जुलाई में सौरभ ने 100 प्रतिशत घर से काम वाली नौकरी लगवाने की बात कही और 60 से 70 हजार रुपये खर्च होने बताए। 27 अगस्त को उसने सौरभ के बताए यूपीआई नंबर पर 65 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया। दूसरे मामले में अजरौंदा निवासी प्रियांशु कुमार सिंह ने बताया कि नौ सितंबर को उसका मोबाइल हैक हो गया था। बैंक खाता जांचने पर नौ सितंबर को 98,800 और 10 सितंबर को 98,800 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर मिले। कुल 1,97,600 रुपये निकलने पर उसने 1930 पर शिकायत की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों में लेनदेन की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed