फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two people crossing the road were hit by a vehicle and died

Faridabad News: सड़क पार कर रहे दो लोगों को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two people crossing the road were hit by a vehicle and died
सराय ख्वाजा एरिया में अलग अलग जगहों पर हुए हादसे, मामले दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना एरिया में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग और एक युवक की मौत हो गई। एक मामले में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी, जबकि दूसरे मामले में अज्ञात वाहन चालक ने 26 साल के युवक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

पहले मामले में एतमादपुर एरिया का रहने वाला 26 साल का विनोद हाईवे की सर्विस रोड पर सराय ख्वाजा टोल के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे अज्ञान वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिवार वाले पहुंचे। मृतक के पिता रूप सिंह के बयान पर सराय थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में मृतक की पहचान यूपी के फर्रुखाबाद निवासी करीब 60 वर्षीय रामेश्वर के रूप में हुई। उनकी बेटी काजल ने पुलिस को बयान दिया है कि परिवार दिल्ली के मोलड़बंद में रहता है। उनके पिता रामेश्वर मजदूरी करते थे। 20 मई की रात को रामेश्वर सेक्टर-37 में बाइपास रोड पर सड़क पार कर रहे थे कि एक ऑटो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान रामेश्वर की मौत हो गई। इस मामले में भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed