फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   two officer of JCB company have charge of fraud

जेसीबी के दो अधिकारियों पर धोखाधड़ी का केस

Tue, 02 Mar 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
two officer of JCB company have charge of fraud
फरीदाबाद। सवा पांच करोड़ रुपये का घोटाला करने के आरोप में जेसीबी इंडिया लिमिटेड कंपनी ने दो अधिकारियों पर मामला दर्ज कराया है। आरोपियों ने करीब दस साल तक कंपनी को ठगा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। कंपनी द्वारा कराए गए ऑडिट में मामला पकड़ में आया।
विज्ञापन

सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित जेसीबी इंडिया लिमिटेड कंपनी की वित्तीय शाखा के वाइस प्रेसिडेंट रोहित श्रीवास्तव ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि कंपनी में काम कर रहे जयकांत और संजय जैन ने पिछले दस वर्षों में उनकी कंपनी में पांच करोड़ 23 लाख रुपये का घोटाला किया है। आरोपियों ने कंपनी के कर्मचारियों की आईडी का गलत इस्तेमाल कर 66 बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कर लिए, जिनका कंपनी से कोई लेना देना नहीं था। थाना सेक्टर-58 ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed