फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two new corona patients were found, 11352 people got anti-corona vaccine

कोरोना के दो नए मरीज मिले, 30 हुए सक्रिय मामले

Thu, 02 Dec 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two new corona patients were found, 11352 people got anti-corona vaccine
फरीदाबाद। जिले में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कोरोना के दो नए मरीजों की पुष्टि की है। इसके बाद जिले में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों की 30 हो गई है। इसके साथ ही चार मरीजों को स्वस्थ घोषित किया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना के नए मरीज सेक्टर-21 से मिले हैं। अब तक जिले में कुल 99954 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से 99207 ठीक हो गए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि सभी मरीज होम आइसोलेशन में है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हमने टेस्टिंग को बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को 2661 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 2173 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

11352 लोगों ने लगवाया कोरोना रोधी टीका
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर जिले 80 केंद्रों पर टीकाकरण का आयोजन किया गया। इसमें चार निजी अस्पताल शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर 11352 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया। इनमें से 2439 लोगों ने टीके की पहली व 8913 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। टीकाकरण के जिला नोडल अधिकारी डॉ. मान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को शुक्रवार को टीकाकरण के 61 सरकारी सेशन आयोजित किए जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों से टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed