फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two new big OTs will be built in ESI Hospital of Sector-8

Faridabad News: सेक्टर-8 के ईएसआई अस्पताल में दो नए बड़े ओटी बनाए जाएंगे

Tue, 29 Jul 2025 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two new big OTs will be built in ESI Hospital of Sector-8
मरीजों को एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी अस्पताल में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल में दो नए बड़े ओटी (ऑपरेशन थिएटर) बनाए जाएंगे। इससे मरीजों को एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अस्पताल में अभी ऑपरेशन करने के लिए छोटा ऑपरेशन थियेटर है, जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है।

ईएसआई अस्पताल अभी 50 बेड का है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 450 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इनमें ऑपरेशन के मरीजों की संख्या भी काफी होती है। मरीजों की संख्या अधिक होने से उन्हें रेफर कर दिया जाता है लेकिन नए ओटी बनने के बाद रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इससे ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों का भार कम होगा।
विज्ञापन


छोटा ओटी होने से मरीजों को ऑपरेशन के लिए कई महीनों का इंतजार करना पड़ता है। यह पूरी परियोजना करीब छह से आठ महीनों में पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद अस्पताल में एक साथ कई प्रकार की सर्जरी संभव हो सकेंगी। इन ओटी में अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया जाएगा, जिससे डॉक्टरों को अधिक सटीकता के साथ सर्जरी करने की सुविधा मिलेगी। नए ओटी में जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, यूरोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति संबंधित जटिल ऑपरेशन किए जा सकेंगे। इसके लिए चिकित्सकों और स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- वर्जन

केंद्र सरकार से दोनों ओटी के लिए बजट की मंजूरी मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा, जिससे मरीजों को सुविधा दी जा सके। - डॉ. प्रवीन बंसल, चिकित्सा अधीक्षक, ईएसआई अस्पताल, सेक्टर- 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed