फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two more accused arrested in Mohit murder case

Faridabad: मोहित हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाडी से काटकर उतारा था मौत के घाट

Sun, 12 Feb 2023 09:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Feb 2023 09:28 AM IST
सार

आरोपी आकाश केबल कंपनी में काम करता है जबकि विनय 12वीं कक्षा में पढ़ता है। आरोपी और उसके 17-18 अन्य साथियों ने कुल्हाड़ी लाठी व डंडों से चोट मारकर मोहित और साथी नवीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मोहित और नवीन को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Two more accused arrested in Mohit murder case
mohit murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने 26 अक्तूबर को लाठी-डंडों और कुल्हाडी से काटकर की गई मोहित यादव की हत्या के मामले में न्यू भूपानी क्षेत्र निवासी आकाश तथा विनय को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। अब तक ग्यारह आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इससे पहले मुख्य आरोपी करण तथा उसके पिता मुकेश, राहुल विशाल कुणाल सुमित, शुभम निशांत तथा संजय को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में सात अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी हैं।

विज्ञापन


आरोपी आकाश केबल कंपनी में काम करता है जबकि विनय 12वीं कक्षा में पढ़ता है। 25/26 अक्तूबर की रात आरोपी और उसके 17-18 अन्य साथियों ने कुल्हाड़ी लाठी व डंडों से चोट मारकर मोहित और साथी नवीन को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मोहित और नवीन को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। मोहित की पत्नी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने वारदात की मुख्य आरोपी करण को वारदात के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी आकाश तथा विनय को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड के पर लेकर कब्जे से वारदात में उपयोग दो डंडे बरामद किए गए हैं। मोहित के खिलाफ भी थाना भूपानी में लड़ाई झगड़े और झपटमारी इत्यादि के पांच केस दर्ज हैं। इसके अलावा थाना खेड़ी पुल में भी हत्या, झपटमारी, लड़ाई झगड़ा और अवैध हथियार सहित चार केस दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed