{"_id":"6939cb0fa8c69de998075af4","slug":"two-more-accused-arrested-for-cheating-of-rs-1445-lakh-in-the-name-of-investment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57588-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निवेश के नाम पर 14.45 लाख की ठगी में दो अन्य आरोपी धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निवेश के नाम पर 14.45 लाख की ठगी में दो अन्य आरोपी धरे
विज्ञापन
- पकड़े गए आरोपी रोहित व अजय सोनीपत के रहने वाले
- आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 14.45 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी रोहित और अजय के रूप में हुई है। अजय यूपी मुज्जफरनगर का मूल निवासी है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रोहित व अजय ने एक फर्म के नाम से चालू खाता खुलवाकर राहुल को दिया था। इस खाते में ठगी के 2 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में 4 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की शिकायत सेक्टर-17 निवासी व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्हें ठगों ने फेसबुक के माध्यम से संपर्क किया। आरोपियों ने निवेश कर पैसे कमाने का लालच दिया। फिर शिकायतकर्ता ने ठगों के कहे अनुसार एक एप पर खाता खोला और निवेश करना शुरू किया। शिकायतकर्ता ने कुल 14.45 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में रिफंड करना चाहा तो और रुपये मांगे जाने लगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने खाता ब्लॉक कर दिया।