{"_id":"6aaa1fd8c54036581609cca5","slug":"two-miscreants-injured-in-police-encounter-both-shot-in-the-leg-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों के पैर में लगी गोली; वारदात के इरादे से आए थे सोनू और राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों के पैर में लगी गोली; वारदात के इरादे से आए थे सोनू और राहुल
Wed, 16 Sep 2026 10:19 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
- फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के खेड़ी पुल थाना क्षेत्र में आगरा नहर रोड पर 15/16 सितंबर की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश सोनू और राहुल पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से फरीदाबाद आए थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया।
विज्ञापन