फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two medical stores selling illegal abortion drugs raided, accused caught

अवैध रूप से गर्भपात की दवाएं बेचने वाले दो मेडिकल स्टोर पर छापा, आरोपी पकड़े

Sun, 13 Feb 2022 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
Two medical stores selling illegal abortion drugs raided, accused caught
Two medical stores selling illegal abortion drugs raided, accused caught
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार सुबह दो मेडिकल स्टोर संचालकों को अवैध रूप से गर्भपात की दवा बेचते रंगे हाथ पकड़ा। यह मेडिकल स्टोर राजीव कॉलोनी और दिलीप कॉलोनी स्थित हैं। इन दोनों ही जगहों पर कार्रवाई की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों से गर्भपात की दवा के एवज में लिए गए 2500 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। मामले में थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता को इस मामले में शिकायत मिली थी कि राजीव कॉलोनी स्थित भारत क्लीनिक और दिलीप कॉलोनी स्थित अमित मेडिकल स्टोर पर धड़ल्ले से गर्भपात की दवाएं (एमटीपी किट) बेची जा रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इसमें डॉ. मान सिंह, फतेहपुर बिल्लौच की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रिंकू डागर और औषधि नियंत्रक अधिकारी पूजा चौधरी को शामिल किया गया।
विज्ञापन

टीम ने शिकायत के आधार पर पहले राजीव कॉलोनी में छापेमारी की। विभाग की टीम ने कॉलोनी स्थित भारत मेडिकल स्टोर पर एक महिला को एमटीपी किट लेने के लिए भेजा। क्लीनिक पर मौजूद व्यक्ति ने 1500 रुपये की एवज में एमटीपी किट महिला को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में विभागीय टीम ने मौके पर मौजूद एमटीपी विक्रेता कमल नाम के व्यक्ति को धर दबोचा। आरोपी ने बताया कि वह दिलीप कॉलोनी स्थित अमित मेडिकल स्टोर से एमटीपी किट खरीदता है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अमित मेडिकल स्टोर पर महिला को किट खरीदने के लिए भेजा। मेडिकल स्टोर के संचालक अमित ने 1000 रुपये में महिला को किट बेची। ऐसे में विभागीय टीम ने छापेमारी करते हुए मौके पर मौजूद अमित को धर दबोचा। टीम के साथ मौजूद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ. हरजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से नकली ग्राहक के रूप में भेजी गई महिला से लिए गए रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed