फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two married women committed suicide by hanging themselves

Faridabad News: दो विवाहिताओं ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 20 May 2025 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two married women committed suicide by hanging themselves
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। भूपानी और पल्ला थाना क्षेत्र में रहने वाली दो महिलाओं ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसमें से एक महिला की शादी दो महीने पहले हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। दोनों घटनाओं में परिजनों का आरोप है कि महिलाओं की हत्या की गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से यूपी के कन्नौज निवासी आकाश ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह छह बहन-भाई हैं। उनकी तीसरे नंबर की बहन 26 साल की युगवंती की शादी 6 मार्च 25 को जिला मैनपुरी निवासी विवेक गौतम के साथ की थी। आरोप है कि शादी के एक महीने बाद से ही उनकी बहन की ननद कंचन, नन्दोई विनोद कुमार, जेठ जदुनाथ व पति विवेक गौतम दहेज में 10 लाख रुपये व सोने की चेन लाने की मांग करते थे। कई बार इस मामले को समझाया। 17 मई को उनकी बहन युगवंती ने बताया कि विवेक गौतम ने उनके साथ मारपीट की है। इसलिए मुझे यहां से ले जाओ। वहीं रविवार की सुबह उनको सूचना मिली कि युगवंती की मौत हो गई है। आकाश का आरोप है कि युगवंती के पति ने उसकी हत्या की है।
विज्ञापन

16 साल पहले हुई थी शादी
वहीं दूसरी ओर यूपी के बदायूं निवासी अमित ने बताया कि वह मोलड़बंद दिल्ली के रहने वाले हैं। उनकी बड़ी बहन संतोष (32) की शादी करीब 16 साल पहले कासगंज निवासी पूरन के साथ हुई थी। वह दोनों काफी समय से धीरज नगर में किराये के कमरे में रहते थे। बहन की कोई संतान नहीं थी। उसी वजह से उसका पति पूरन मारपीट कर परेशान करता रहता था। पूरन को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। 17 मई को भी शाम के समय पूरन ने बहन के साथ मारपीट की और उसे कमरे का दरवाजा की कुंडी लगाकर कमरे के अंदर बंद करके चला गया। करीब 2 घंटे बाद जब वह वापस आया तो बहन ने कमरे में लगे छत के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed