{"_id":"5e44385a8ebc3ee5e3787c9d","slug":"two-lakhas-robbed-by-attacking-salesmen-faridabad-news-noi4917479190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन पर हमला कर ठेके से दो लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन पर हमला कर ठेके से दो लाख लूटे
विज्ञापन
सेल्समैन पर हमला कर ठेके से लूटे दो लाख
बल्लभगढ़। गांव जुन्हैड़ा स्थित ठेके पर कार्यरत सेल्समैन पर हमला कर बदमाश करीब दो लाख रुपये की नकदी व शराब की महंगी बोतलें लूट कर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। ठेका मालिक ने दो हमलावरों की पहचान भी कर ली है। तिगांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव जुन्हैड़ा स्थित अंग्रेजी शराब ठेके के मालिक कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम को ठेके पर सुंदर नामक कर्मचारी मौजूद था। करीब छह बजे मनोज व नरेश नाम के युवक पांच-छह अन्य साथियों के साथ ठेके पर पहुंचे। कृष्ण कुमार का आरोप है कि कुछ दिन पहले ही मनोज नाम का युवक शराब की बोतल लेकर गया था। बोतल के पैसे मांगने पर झगड़ा करने लगा था। कृष्ण कुमार के अनुसार मंगलवार शाम को ठेके पर आए सभी लोग जबरदस्ती अंदर दाखिल हो गए। उनके पास लोहे की रॉड व कुल्हाड़ी थी। सुंदर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने हमला कर दिया। सुंदर पर भी शराब की बोतलों से हमला किया और उसे घायल कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे कृष्ण कुमार ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें मनोज व नरेश को पहचान लिया। तिगांव थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि ठेके मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।