फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two including railway personnel died in four road accidents

Faridabad News: चार सड़क हादसों में रेल कर्मी समेत दो की मौत

Wed, 15 Mar 2023 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two including railway personnel died in four road accidents
- एक महिला सहित तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के अलग-अलग चार सड़क हादसों में रेल कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक महिला सहित तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
गांव सीकरी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी प्रदीप शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाता है। मंगलवार शाम वह अपने पिता धर्मवीर के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल उसके पिता चला रहे थे। सीकरी-प्याला रोड पर तेज रफ्तार एक कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें उसके पिता धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरे मामले में पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी मानस हालदार ने सेक्टर-31 थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ दिल्ली के छतरपुर में रहते हैं। उनका भाई अपूर्वा हालदार रेलवे में नौकरी करता था। सोमवार शाम को फरीदाबाद से अपने घर दिल्ली के जैतपुर जा रहा था। इस दौरान हाईवे पर सेक्टर-31 के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

तीन हुए घायल-
तीसरे मामले में मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान जवाहर कॉलोनी निवासी कविता, वासु व नरेश के रूप में हुई है। कविता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह शिक्षक है। मंगलवार शाम वह अपने बेटे वासु के साथ स्कूटी से बाजार जा रही थी। एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें दोनों मां-बेटा घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed