{"_id":"6a9861cccc5fff2f3307fa05","slug":"two-friends-swept-away-by-strong-currents-while-bathing-in-the-yamuna-one-missing-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79013-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: यमुना में नहाने गए दो दोस्त तेज बहाव में बहे, एक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: यमुना में नहाने गए दो दोस्त तेज बहाव में बहे, एक लापता
विज्ञापन
एक ने तैरकर बचाई जान, लापता राजीव की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यमुना में नहाने गए दो दोस्त मंगलवार शाम तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक युवक पुष्पिंदर किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। वहीं उसका साथी राजीव तेज बहाव में बह गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजीव की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
बुढैना सेक्टर-86 निवासी राजीव अपने दोस्त पुष्पिंदर के साथ मंगलवार शाम यमुना में नहाने के लिए गया था। दोनों नदी में उतरे ही थे कि अचानक तेज बहाव के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों पानी के साथ बहने लगे। पुष्पिंदर ने किसी तरह खुद को संभाला और तैरकर नदी से बाहर निकल आया, लेकिन राजीव तेज बहाव में बह गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राजीव की तलाश के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन नदी में तेज बहाव होने के कारण बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को देर शाम तक राजीव का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बुधवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक राजीव का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार राजीव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला है और दिलहेरपुर क्षेत्र में खेतों में काम करता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि यमुना में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे युवक राजीव की तलाश की जा रही है।