फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two died due to electrocution in under construction factory

निर्माणाधीन फैक्ट्री में करंट लगने से दो की मौत

Sun, 29 Aug 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Two died due to electrocution in under construction factory
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद थाना इलाके के कारखाना बाग स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी में काम करते समय करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोपहर में मजदूर लेंटर की शटरिंग उतार रहे थे। इस दौरान वे पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान गांव सुरैया, जिला छपरा बिहार निवासी मदन सिंह (55 ) और गांव पदमीन छपरा बिहार निवासी सत्येंद्र सिंह (24) के रूप में हुई है। मदन सिंह फिलहाल गांव सारन में परिवार सहित रह रहे थे, जबकि सतेंद्र पर्वतीया कॉलोनी में किराए पर अकेला रहता था। रविवार सुबह दोनों कारखाना बाग स्थित फैक्टरी की निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करने गए थे। यहां इमारत के प्रथम तल पर कुछ दिन पहले लेंटर डाला गया था। रविवार को दोनों शटरिंग हटा रहे थे। इमारत के पास ही हाईटेंशन बिजली के तार लगे हैं। शटरिंग हटाते समय मदन सिंह का संतुलन बिगड़ गया और लोहे की रॉड हाईटेंशन तार से छू गई।
विज्ञापन

इससे तेज धमाके के साथ मदन सिंह व सतेंद्र को करंट का जोरदार झटका लगा। एक झटके के साथ सतेंद्र पहली मंजिल से नीचे जमीन पर आ गिरा। मदन की छत पर मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे दूसरे मजदूर मौके पर पहुंचे। आननफानन सतेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। सेक्टर-19 चौकी पुलिस प्रभारी कैलाश ने बताया कि मदन के बेटे मुन्ना की शिकायत पर फैक्टरी मालिक रंजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed