{"_id":"64905124306b6e9a5706c5a4","slug":"two-days-left-to-apply-for-iti-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7171-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईटीआई में आवेदन के लिए बचे दो दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईटीआई में आवेदन के लिए बचे दो दिन
विज्ञापन
आईटीआई में आवेदन के लिए बचे दो दिन - दाखिले में कोई आरक्षण लागू नहीं होगा संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में दाखिला लेने के लिए दो दिन बचे हैं। अगर कोई विद्यार्थी तय समय 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन नहीं करता है, तो वह दाखिले से वंचित रह सकता है। वहीं, जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन किया हुआ है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं हैं। एनआईटी 4 नंबर आईटीआई के इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि दाखिला लेने के लिए यह अंतिम मौका बचा हुआ है। उन्होंने बताया कि दाखिले में कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देश, संस्थानों एवं दाखिले के लिए ट्रेड की सूची वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि पोर्टल का सर्वर डाउन होने की वजह से कई दिनों से फार्म भरने में परेशानी आ रही थी, जिसके कारण हो सकता है कि अंतिम तारीख को बदला जा सके। मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी को सभी मूल प्रमाणपत्रों की वेरिफिकेशन के पश्चात मौके पर फीस जमा करवाकर दाखिला लेना होगा। फीस जमा कराने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए गए हैं।