फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two-day mega cleanliness drive concludes; extensive cleaning campaign carried out in three wards.

Faridabad News: दो दिवसीय महास्वच्छता अभियान संपन्न, तीन वार्डों में चला व्यापक सफाई अभियान

Sat, 06 Jun 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two-day mega cleanliness drive concludes; extensive cleaning campaign carried out in three wards.
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सहभागिता से स्वच्छता को मिला जनआंदोलन का स्वरूप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम फरीदाबाद द्वारा चलाया गया दो दिवसीय विशेष महास्वच्छता अभियान संपन्न हो गया। शहर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत वार्ड नंबर 15, 36 और 40 में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किए गए।
अभियान में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में संचालित इस अभियान के दौरान विभिन्न जोनों के अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों ने समन्वय के साथ कार्य किया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, जेसीबी मशीनों और अन्य संसाधनों की सहायता से सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और खाली पड़े क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा, मलबा तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। कई स्थानों पर लंबे समय से जमा गंदगी को साफ कर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार किया गया।
विज्ञापन


स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

अभियान का शुभारंभ स्थानीय विधायकों, पार्षदों, निगम अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। दो दिनों तक चले इस विशेष अभियान में केवल सफाई कार्य ही नहीं किए गए, बल्कि लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। नागरिकों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने के लिए प्रेरित किया गया। वार्ड नंबर-36 के पार्षद कुलदीप साहनी के नेतृत्व में विशेष मेगा सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्र की गलियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर कूड़ा हटाया गया। इस दौरान सफाई निरीक्षक जगवीर सिंह और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अभियान के दौरान लोगों ने भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-40 में बाजारों और प्रमुख मार्गों की हुई विशेष सफाई

वार्ड नंबर-40 में गुरुग्राम कैनाल रोड, खाटू श्याम मंदिर सेक्टर-3 पॉकेट, 36 गज मार्केट, तिगांव रोड और आसपास के बाजार क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यहां सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कचरा हटाकर सफाई व्यवस्था को मजबूत किया गया। इस अभियान की शुरुआत विधायक पंडित मूलचंद शर्मा और पार्षद पवन यादव की मौजूदगी में हुई थी। बाजार क्षेत्रों में सफाई होने से स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने भी संतोष जताया।


वार्ड-15 में अजरोंदा फ्लाईओवर से निगम मुख्यालय तक चला सफाई अभियान

वार्ड नंबर-15 में सरदार जसवंत सिंह और निगम सचिव अनिल यादव के नेतृत्व में सफाई अभियान संचालित किया गया। अजरोंदा फ्लाईओवर से लेकर नगर निगम मुख्यालय, के.एल. मेहता रोड और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य किए गए। सफाई निरीक्षक हरवीर रावत सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी अभियान में शामिल हुए। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि स्वच्छ फरीदाबाद का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब प्रशासन और नागरिक मिलकर जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। नगर निगम प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य वार्डों को चिन्हित कर इसी प्रकार के विशेष सफाई अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed