फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two day inter college cultural festival organised

Faridabad News: दो दिवसीय अंतर कॉलेज सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

Thu, 12 Feb 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two day inter college cultural festival organised
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय बल्लभगढ़ में मंगलवार को सांस्कृतिक सेल और आईक्यूएसी के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतर कॉलेज सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें फरीदाबाद और आसपास के जिलों के 12 कॉलेजों के करीब 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

महाविद्यालय की प्राचार्या व जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी रितिका गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस कल्चरल फेस्ट में विभिन्न साहित्यिक, फाइनआर्ट्स, थिएटर, संगीत और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के पहले दिन इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. लास्गर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन नचोली महाविद्यालय की प्राचार्या अर्चना वर्मा तथा खेड़ी गुजरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सबीना सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन


प्राचार्या रितिका गुप्ता ने व्यक्ति के समग्र विकास में पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओ को नगद पुरस्कार राशि वितरित की। रितिका गुप्ता ने आयोजन की संयोजक डॉ. सपना सचदेवा नायर, सह-संयोजक डॉ. सपना नागपाल और सांस्कृतिक सेल के सदस्यों डॉ. उषा दहिया, डॉ. ऋचा, डॉ. अंजू, डॉ. चंद्रशेखर और डॉ. धरमवीर को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्टाफ के सदस्यों रमनप्रीत कौर, डॉ. शिवानी, डॉ. भावना, डॉ. कुलदीप, दिव्या, दीपशिखा, पूनम और डॉ. रेखा ने आयोजन में उल्लेखनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed