{"_id":"68aa0ec0d39dfd243a0b49c8","slug":"two-civic-facilities-centers-will-be-built-in-faridabad-common-people-will-get-benefit-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49773-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद में बनेंगे दो नागरिक सुविधा केंद्र, आमजन को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद में बनेंगे दो नागरिक सुविधा केंद्र, आमजन को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
आसानी से हो सकेंगे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने व प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े काम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने नगर निगम के माध्यम से शहर में दो नए नागरिक सुविधा केंद्र बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यह केंद्र न सिर्फ सरकारी कामकाज को आसान बनाएंगे बल्कि लोगों को रोजमर्रा की प्रशासनिक सेवाओं के लिए अब लंबी दूरी तय करने या दफ्तरों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
निगम से मिली जानकारी के मुताबिक पहला केंद्र सेक्टर-8 सामुदायिक केंद्र में बनेगा, जबकि दूसरा ओल्ड फरीदाबाद के वार्ड नंबर 34 सेक्टर-7 वार्ड कार्यालय में स्थापित किया जाएगा। दोनों स्थानों का चयन इस आधार पर किया गया है कि यहां बड़ी संख्या में लोग सरकारी कामकाज और नगर निगम से जुड़ी सेवाओं के लिए आते हैं।
एक ही छत के नीचे होंगे कई कार्ये
इन नागरिक सुविधा केंद्रों के बनने से आम लोगों को नगर निगम से संबंधित कई सेवाएं एक ही जगह पर मिल सकेंगी। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना, प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ा काम, पानी व सीवर कनेक्शन की जानकारी, शिकायत दर्ज कराना या फिर किसी भी योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया सभी काम एक ही छत के नीचे संभव हो सकेगा। इससे लोगों का समय बचेगा और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता भी आएगी।
विज्ञापन
लोगों की शिकायत होगी दूर
स्थानीय निवासी अक्सर शिकायत करते हैं कि छोटे-छोटे कामों के लिए उन्हें निगम मुख्यालय तक जाना पड़ता है, जहां लंबी लाइनें लगती हैं और घंटों समय बर्बाद होता है। नए केंद्र बनने से यह परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
डिजिटल सेवाओं को दिया जा रहा है बढ़ावा
नगर निगम और प्रशासन का कहना है कि बढ़ते शहरीकरण के बीच नागरिकों को त्वरित और आसान सेवाएं देना ज़रूरी हो गया है। ऐसे केंद्र डिजिटल सेवाओं और ई-गवर्नेंस को भी बढ़ावा देंगे। अगर किसी नागरिक को किसी योजना की जानकारी चाहिए या शिकायत दर्ज करनी है तो अब उसे दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि नज़दीकी सुविधा केंद्र से ही उसका काम हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आज के समय में नगर निगम से जुड़ा काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है। छोटे-छोटे कामों के लिए आधा दिन बर्बाद करना पड़ता है। अगर सेक्टर में ही सुविधा केंद्र बन जाएगा तो लोगों को बड़ा फायदा होगा।
- सेक्टर-8 निवासी विनोद शर्मा
महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ये केंद्र वरदान साबित होंगे क्योंकि अब उन्हें दूर-दराज़ जाकर लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं होगी।
- स्थानीय निवासी गीता देवी