फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two buses of TB department go to Labor Chowk and do tests

Faridabad News: टीबी विभाग की दो बसें लेबर चौक पर जाकर करती हैं जांच

Sun, 27 Jul 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two buses of TB department go to Labor Chowk and do tests
बस में टेक्नीशियन, चिकित्सक और केमिस्ट रहते हैं मौजूद, मरीजों को जागरूक भी करते हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। टीबी विभाग की ओर से लोगों की जांच करने के लिए दो बसें चलाई जा रही हैं। दोनों बसें रोजाना विभिन्न लेबर चौक पर जाकर लोगों की जांच कर रही हैं। इसके अलावा अलग- अलग गांव व इलाकों में भी लोगों की जांच का अभियान जारी है। जांच में टीबी का मरीज पाए जाने पर लोगों का इलाज भी किया जा रहा है।

यह अभियान 90 दिन का चलाया जा रहा है। इसकी शुरूआत 7 जुलाई से की गई थी। अब सितंबर माह तक लोगों की निशुल्क जांच की जाएगी। इसमें दोनों बसों में मौजूद स्टाफ प्रतिदिन सुबह 8 से 11 बजे तक अलग- अलग लेबर चौक पर जाकर लोगों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


वहीं 12 बजे के बाद विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों की जांच की जा रही है। जिनमें गांव, रेलवे स्टेशन, आंगनबाड़ी केंद्र, कारखाने, बस अड्डा, मार्केट आदि शामिल हैं। अगले दिन जहां कैंप लगने वाला होता है, उससे एक दिन पहले उस जगह पर लोगों को जानकारी दे दी जाती है, जिससे अधिक से अधिक लोग कैंप का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी मिलने पर तुरंत इलाज शुरू कराया जाएगा

लोगों की जांच करने के लिए बस में लैब टेक्नीशियन, चिकित्सक और केमिस्ट मौजूद रहते हैं। चिकित्सक जांच के साथ लोगों को जागरूक करने का भी कार्य कर रहे हैं। जिन मरीजों में टीबी पाई जाएगी, उनको जिला नागरिक अस्पताल भेजकर तुरंत इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इलाज के दौरान मरीजों को प्रति माह सरकार की ओर से हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। बस में टीबी के सभी टेस्ट के किए जाते हैं। यह जांच बिल्कुल निशुल्क है। इसके अलावा डायबिटीज, एचआईवी, एक्स रे, रक्त जांच व अन्य जांच की भी सुविधा दी जा रही है।



- वर्जन

टीबी विभाग की ओर से दो बसें चलाई जा रही हैं। इससे कई लोगों को लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा टीबी मरीजों को हजार रुपये प्रति माह धन राशि दी जा रही है। अधिक से अधिक लोग अपनी जांच कराएं और लाभ उठाएं। - डॉ. हरजिंदर, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article