{"_id":"67a251f5fe22480e31008c3c","slug":"two-brothers-beaten-for-changing-song-on-dj-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-37582-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डीजे पर गाना बदलवाने पर दो भाइयों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डीजे पर गाना बदलवाने पर दो भाइयों को पीटा
विज्ञापन
10 से अधिक युवकों पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में शादी समारोह में डीजे पर गाना बदलवाने को लेकर दो भाइयों को पीट दिया गया। आरोप है कि समारोह में नाच रहे 10 से अधिक युवकों ने गाली-गलौज करते हुए इन्हें पीटा। फिर आरोपी अपनी गाड़ियों में बैठकर वहां से फरार हो गए। दोनों घायल भाइयों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि राहुल के बयान पर सेक्टर-17 थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।
ये वारदात मथुरा रोड स्थित क्वीन वाटिका में हुई। पुलिस को दी शिकायत में राहुल निवासी पनेहरा खुर्द गांव ने बताया कि 2 फरवरी को ममेरी बहन के देवर की शादी में वो अन्य परिचितों के साथ गए थे। साथ में भाई विशाल भी वहां था। आरोप है कि बाहर रोड पर डीजे के साथ बारात वाटिका की ओर आ रही थी। इस दौरान डीजे पर बार-बार एक ही गाना बज रहा था तो राहुल ने डीजे वाले को कहकर गाना बदलवा दिया। आरोप है कि तभी वहां नाच रहे युवकों धीरू, रोहन, विष्णु समेत 10 लोगों ने गाना बदलवाने को लेकर राहुल से बहस शुरू कर दी।
अचानक से सभी मिलकर राहुल को गाली देकर पीटने लगे। राहुल के भाई विशाल ने आकर बीच-बचाव करना चाहा तो उसे भी आरोपियों ने लात-घूसे मारे। राहुल के मामा व अन्य लोग आए और राहुल व विशाल को बचाकर वाटिका के अंदर ले गए। आरोप है कि अंदर आकर भी युवकों ने मारपीट व गाली-गलौज की। फिर धमकी देते हुए वे वाटिका के बाहर खड़ी अपनी गाड़ियों में बैठकर भाग निकले। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल रिपोर्ट व शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।