फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two athletes from the district to showcase their mettle at the National Athletics Championship.

Faridabad News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Thu, 01 Oct 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two athletes from the district to showcase their mettle at the National Athletics Championship.
शिवम वैष्णव 100 मीटर दौड़ और रितिका गौर हेप्टाथलॉन में लेंगी हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के दो एथलीट राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फरीदाबाद के शिवम वैष्णव और रितिका गौर का चयन हरियाणा की टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 8 से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

शिवम वैष्णव 100 मीटर दौड़ में जबकि रितिका गौर हेप्टाथलॉन स्पर्धा में अपना प्रदर्शन करेंगी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित होने वाली चार दिवसीय चैंपियनशिप में हरियाणा के कुल 58 एथलीट हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर एथलेटिक्स हरियाणा की चयन समिति ने किया है। एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों के अनुसार, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को देशभर के एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। फरीदाबाद के दोनों खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इससे पहले भी जिले के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाते रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में पदक के लिए जोर लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed