फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two Associates Embezzle Funds; FIR Registered

Faridabad News: दो साथियों ने हड़पे 12 लाख रुपये, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two Associates Embezzle Funds; FIR Registered
बल्लभगढ़। दुकानदार के दो साथियों ने मिलकर 12 लाख रुपये हड़प लिए। दुकानदार दोनों साथियों की मदद लेकर पैसे नोएडा रहने वाले दोस्त के पास भिजवता था। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चावला कॉलोनी निवासी अंकित गुप्ता ने बताया कि उनकी परचून की दुकान है। उनका ग्रेटर नोएडा यूपी निवासी प्रिंस के साथ पैसों का लेन-देन है। वह प्रिंस को समय-समय पर प्रहलाद के माध्यम से पैसे भेजता है। उन्होंने बताया कि प्रहलाद रैपिडो चालक मनोज के साथ मिलकर प्रिंस को पैसे देने के लिए जाता है। 12 अप्रैल की सुबह साढ़े सात बजे उन्होंने प्रहलाद को 12 लाख रुपये प्रिंस को देने के लिए दिए थे। सुबह प्रहलाद व उसका साथी मनोज रैपिडो वाले की बाइक पर सवार होकर दिल्ली के लिए पैसे लेकर निकल गए। आधे घंटे के बाद उनको प्रहलाद फोन करके बताता है कि उनके साथ सेक्टर 9 बाईपास दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे पर एक वारदात हो गई है। वारदात में कोई 12 लाख रुपये छीन कर भाग गया है। उनका आरोप है कि प्रहलाद व उसके साथी मनोज ने ही पैसे हड़प लिए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed