{"_id":"64592b456a25b7a4220d35a8","slug":"two-arrested-with-illegal-weapons-cyber-thugs-came-out-during-interrogation-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-4105-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, पूछताछ में निकले साइबर ठग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, पूछताछ में निकले साइबर ठग
Mon, 08 May 2023 10:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 08 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
- आरोपियों से 13.78 लाख रुपये व 28 एटीएम कार्ड बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने साइबर ठगी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव काहारिका निवासी लोकेश और हरीराम के रूप में हुई है।
टीम ने आरोपियों को डिलाइट गार्डन के सामने सेक्टर-21 से बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी लोकेश की तलाशी लेने पर 315 बोर का एक कट्टा, 17 एटीएम कार्ड और 1.30 लाख रुपये व आरोपी हरीराम से 78000 रुपये व 11 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि वह साइबर ठगी के गिरोह के लिए काम करते हैं। वह साइबर फ्रॉड के पैसे खातों से निकालने का काम करते हैं। यह पैसा दिल्ली व एनसीआर के विभिन्न खातों से निकालकर भरतपुर भेजा जाता था। आरोपियों को इस काम का कमीशन मिलता है। आरोपियों के साथी राजस्थान में बैठकर साइबर ठगी करते हैं। आरोपी सुरक्षा के लिए साथ में हथियार रखते हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके 13.78 हजार रुपये, 28 एटीएम कार्ड, एक बाइक, कट्टा व दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।