फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested in Mohit murder case, main accused absconding

Faridabad News: मोहित हत्याकांड में दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Sun, 19 Nov 2023 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two arrested in Mohit murder case, main accused absconding
फरीदाबाद और दिल्ली के ध्यानार्थ :
विज्ञापन

19 सीटीके : 39


मुख्य आरोपी जतिन अभी फरार, आनंदपाल हत्याकांड में रेकी करने पर की थी मोहित की हत्या
सीआईए प्रथम को मिली कामयाबी, आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिले के गांव कारोर की खूनी रंजिश के चलते दिवाली के दिन हुए मोहित हत्याकांड में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। सीआईए प्रथम की टीम ने मोतिया खान (दिल्ली) से आरोपी प्रशांत उर्फ अंशुल निवासी पर्वतीय कॉलोनी (फरीदाबाद) और रोहित उर्फ मोटा निवासी गांव टिटोली (रोहतक) को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मुख्य आरोपी जतिन और उसका साथी सोनू अभी फरार है।
डीएसपी सांपला राकेश मलिक ने बताया कि 12 नवंबर दिवाली के दिन सूचना मिली कि कारोर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव निवासी अजित ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे उसका बेटा मोहित बाइक पर खेत से आ रहा था। जब वह कुम्हारों वाली गली के पास पहुंचा तो गांव के युवक जतिन ने कपिल, पुलकित व अन्य युवकों के साथ मिलकर मोहित पर फायरिंग शुरू कर दी। वह अपनी जान बचाने के लिए गली में भागा तो युवकों ने पीछा कर गोली मार दी। इससे वह गली में गिर गया। आरोपियों ने गिरने के बाद उसे कई गोलियां मारीं। 13 गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। एएसआई विनोद दलाल, मंजीत व अमित के नेतृत्व में सीआईए स्टाफ की टीम ने दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


मोहित पर था आनंदपाल हत्याकांड में मुखबिरी का शक
कारोर में कई सालों से छाजू गैंग व अनिल छिपी गैंग के बीच रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते दोनों पक्षों के 19 से ज्यादा लोगों की हत्या हो चुकी है। साल 2018 में अनिल छिपी गैंग ने छाजू गैंग के आनंदपाल की हत्या को अंजाम दिया था। हत्या में युवक मोहित निवासी कारोर भी गिरफ्तार हुआ था। मोहित पर आनंद की रेकी करने का शक था। इसका बदला लेते हुए छाजू गैंग से जतिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed