फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for stealing bins of health supplements

Faridabad News: हेल्थ सप्लीमेंट के डिब्बे चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार

Tue, 31 Mar 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing bins of health supplements
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने कंपनी के माल में सेंधमारी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नूंह जिले के सबरस निवासी बिलाल और नफीश के रूप में हुई है। यह मामला अक्तूबर 2025 का है, जब गुरुग्राम के भौड़ाकलां से फरीदाबाद भेजी गई हेल्थ सप्लीमेंट की खेप से 163 डिब्बे गायब पाए गए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी बिलाल उस गाड़ी का चालक था, जिसमें सप्लीमेंट के 254 बॉक्स लोड किए गए थे।


जांच में सामने आया कि आरोपी बिलाल गुरुग्राम से माल लेकर सीधा फरीदाबाद आने के बजाय गाड़ी को नूंह ले गया। वहां उसने अपने साथी नफीश और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सील बंद बॉक्सों को खोलकर उनमें से कीमती सप्लीमेंट के डिब्बे चोरी कर लिए। वारदात के बाद उसने गाड़ी को फरीदाबाद के क्षेत्र में छिपा दिया था। अगले दिन गिनती के दौरान चोरी का खुलासा होने पर सराय ख्वाजा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि चोरीशुदा माल बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed