फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for selling mobile phones bought with fraudulent money

Faridabad News: ठगी के रुपयों से खरीदे गए मोबाइल बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for selling mobile phones bought with fraudulent money
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपियों को दिल्ली से किया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगी के रुपयों से ऑनलाइन खरीदे गए मोबाइल साइबर ठगों से खरीदकर आगे बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने आरोपियों को दिल्ली से काबू किया है। इनकी पहचान दिल्ली के तिलक नगर निवासी सतपाल सिंह और यूपी अलीगढ़ निवासी शाकिब के तौर पर हुई। शाकिब भी अब दिल्ली के बुद्ध बाजार में रहता है।

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मोबाइल खरीदने व बेचने का काम करते हैं। दोनों ही साइबर ठगों के संपर्क में थे। ठगों के क्रेडिट कार्ड से ऑर्डर किए मोबाइल को ये सस्ते दामों में खरीदते थे और उनको आगे बेच देते थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सतपाल को जेल भेज दिया गया है, जबकि शाकिब को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पाइंट रिडीम करने का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये की ठगी के मामले में जांच करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को आर्य नगर, सेक्टर-2 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिसमें आरोप लगाया कि उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड विंग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर मौजूद रिवॉर्ड पाइंट रिडीम करा दूंगा। फिर लिंक भेजकर डिटेल भरवाई और खाते से 110416 रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed