{"_id":"644ea5428f1da4fffe0f63e9","slug":"two-arrested-for-selling-abortion-drugs-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-3471-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्भपात की दवाइयां बेचने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्भपात की दवाइयां बेचने वाले दो गिरफ्तार
Sun, 30 Apr 2023 10:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
- स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार देर रात गर्भपात की दवाइयां देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पुलिस की मदद से दबोच लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों से एमटीपी किट और बाइक बरामद की गई है, जबकि मौके से फरार एक व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर-21डी चौकी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीएनडीटी नोडल इंचार्ज डॉक्टर मान सिंह ने बताया कि बड़खल में डॉ. शरीफ नामक एक व्यक्ति अवैध रूप से गर्भपात की दवाइयां दे रहा है। सूचना के आधार पर टीम तैयार की गई। शनिवार शाम करीब 6 बजे सफरुदीन से संपर्क कर दवाइयां मंगाई गईं। रात करीब 8 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई गर्भवती महिला को आरोपी ने पटेल चौक पर एक एमटीपी किट और कुछ दवाइयां दीं। इसके एवज में 1000 रुपए लिए। महिला ने एक और किट की मांग कीए जिसके बाद आरोपी ने अन्य आरोपी (प्रभात कुमार) से हरियाणा टूरिज्म पेट्रोल पंप के समीप से दवाइयां मंगाईं। आरोपी के आते ही विभाग और सेक्टर-21 डी चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने सफरुदीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 2 एमटीपी किट और इस्तेमाल की गई बाइक को कब्जे में लिया है।
भीड़ का फायदा उठाकर भागा आरोपी
शनिवार देर रात करीब 3 बजे विभाग की टीम जब बड़खल मस्जिद के पास घर में दवाइयां बेचने वाले डॉ.शरीफ के घर पहुंची। इस दौरान 100 से ज्यादा लोग एकत्रित हो गए और जांच का विरोध करने लगे। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। शरीफ अली के खिलाफ सेक्टर-21 डी चौकी में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की जांच कर रही है। जांच के लिए गठित टीम में डॉ. मान सिंह के अलावा ड्रग कंट्रोल अधिकारी संदीप गहलान, डॉ. स्नेहलता सहित अन्य शामिल रहे। विभाग का कहना है कि इस प्रकार अवैध रूप से गर्भपात की दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पकड़े जाने के बाद जुर्माने के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान है।