फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for robbing passengers by sitting in auto Crime branch took action

Faridabad: ऑटो में बैठाकर सवारियों से करते थे लूटपाट, अपराध शाखा ने की कार्रवाई, पढ़ें गिरफ्तार दो आरोपियों का कबूलनामा

Sat, 02 Jul 2022 06:05 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद। 
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Jul 2022 06:05 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, बाली, वारदात में प्रयोग ऑटो को बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Two arrested for robbing passengers by sitting in auto Crime branch took action
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने ऑटो में बैठाकर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कुरैशीपुर निवासी साजिद और समीर उर्फ आमिर के रूप में हुई। आरोपियों ने डबुआ थाना इलाके में अपने तीसरे साथी अजरुद्दीन के साथ मिलकर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर हनुमान मंदिर के पास एक युवक के साथ मारपीट कर छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया था।  

विज्ञापन


शाखा प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने आरोपी समीर को एसजीएम नगर श्मशान घाट के पास से देसी पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। समीर ने साथी साजिद के बारे में जानकारी दी। निशानदेही पर साजिद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की आपूर्ति के लिए लूटपाट, छीनाझपटी जैसी वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन

आरोपी इससे पहले भी चोरी और छीनाझपटी के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपी साजिद के खिलाफ दिल्ली में हत्या का एक केस भी दर्ज है, जिसमें वह जेल भी जा चुका है। समीर अपना ऑटो चलाता है। एक सप्ताह पहले आरोपियों ने रात को हनुमान मंदिर के पास से एक युवक को अपने ऑटो में बिठाया और मारपीट कर उसका मोबाइल तथा सोने की दो बाली छीनकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed