फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested for fraud under the pretext of cancelling a credit card policy.

Faridabad News: क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बंद करने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for fraud under the pretext of cancelling a credit card policy.
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड पर सक्रिय बीमा पॉलिसी बंद करने के नाम पर बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति से 39,329 रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने दिल्ली निवासी शोएब (25) और शेख दिलशाद अली (29) को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, नौ दिसंबर 2025 को व्यक्ति के पास अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड पर बीमा पॉलिसी सक्रिय होने की बात कहकर उसे बंद करने के लिए व्हाट्सएप पर लिंक भेजा। लिंक पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरते ही खाते से 39,329 रुपये कट गए। प्राथमिकी दर्ज कर जांच में सामने आया कि शोएब ने अपना बैंक खाता दिलशाद को दिया था। दिलशाद ने खाता ठगों को उपलब्ध कराया। शोएब के खाते में ठगी के दस हजार रुपये आए थे। पुलिस के अनुसार दोनों एक-दूसरे के परिचित हैं। शोएब चौथी कक्षा तक पढ़ा है, जबकि दिलशाद 10वीं पास है और यात्रा एजेंट का काम करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed