{"_id":"6a73851bb4d269b372086b97","slug":"two-arrested-for-fraud-involving-the-sending-of-an-apk-file-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76720-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एपीके फाइल भेजकर ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एपीके फाइल भेजकर ठगी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों ने ठगी की रकम को क्रिप्टो करेंसी में बदलकर आगे ट्रांसफर किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने 11 और 12 जून को आरटीओ चालान के नाम पर व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने और 2.41 लाख की साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दक्ष कालरा, वासी सिंह कॉलोनी, रुद्रपुर ,उत्तराखंड और राजा पासवान वासी गांव गंगापुर, रुद्रपुर उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ठगी की रकम को क्रिप्टो करेंसी में तब्दील कर आगे ट्रांसफर किया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि राजीव कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 11 जून को उसके व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने जैसे ही उस फाइल को डाउनलोड किया, उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद आरोपियों ने 11 और 12 जून के दौरान पीड़ित और उसकी मां के बैंक खातों से कुल 2,41,710 की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर ली। ठगों ने पीड़ित के खाते से 44,000 और उसकी मां के खाते से सात अलग-अलग किस्तों में 1,97,710 रुपये निकाल लिए।
तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपी हरदीप ने उन्हें ठगी के 95 हजार दिए थे, जिसे इन्होंने क्रिप्टो करेंसी में परिवर्तित कर उपलब्ध कराए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया था। पुलिस इस मामले में हरदीप को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।