{"_id":"699f3a845d09afad1605cfea","slug":"two-arrested-for-duping-rs-7397-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-shares-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63731-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर में निवेश के बहाने 73.97 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर में निवेश के बहाने 73.97 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 73.97 लाख रुपये की ठगी में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान के प्रतापगढ़ का लक्की मेघवाल और कन्हैया लाल मेघवाल शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लक्की मेघवाल और कन्हैया लाल मेघवाल आपस में रिश्तेदार हैं। लक्की बैंक खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता अपने जानकार कन्हैया लाल को उपलब्ध कराया था। कन्हैया लाल ने यह खाता आगे ठगों के पास भेज दिया था। इस खाते में ठगी के 10 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की शिकायत सेक्टर-86 में रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके व्हॉट्सएप पर एक लिंक आया जिस पर क्लिक करने के बाद वह एक ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में ठगों द्वारा उन्हें स्टॉक्स, प्री-आईपीओ में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उनसे 73,97,600 रुपये निवेश करा लिए।