{"_id":"690e3e5ad7a36535c90ae5a4","slug":"two-arrested-for-duping-rs-401-lakh-in-the-name-of-task-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55234-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टास्क के नाम पर 4.01 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टास्क के नाम पर 4.01 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क के नाम पर 4.01 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यूपी ओरैया निवासी करन सिंह और कन्नौज निवासी आसिफ के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि करन ने अपना बैंक खाता आसिफ को दिया था। आसिफ ने खाता आगे ठगों को दिया था। इस खाते में ठगी के 23 हजार रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में बल्लभगढ़ के सुनपेड़ निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें बताया गया कि टेलीग्राम पर उसे एक ग्रुप में जोड़ा गया। वहां कुछ टास्क पूरे कर रुपये कमाने का झांसा दिया। बाद में लिंक भेजकर खाता खुलवाया गया और टास्क करने को दिए गए। फिर प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर 4,01,901 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में रिफंड नहीं दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।