{"_id":"6918ce1b398a004cdb00e86f","slug":"two-arrested-for-duping-rs-1634-lakh-in-the-name-of-telegram-task-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55887-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर 16.34 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेलीग्राम टास्क के नाम पर 16.34 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों में खाताधारक और खाता उपलब्ध करवाने वाला शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। थाना सेंट्रल की टीम ने टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी के मामले में निखिल कुमार व दीपांशु शर्मा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद निवासी एक महिला ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 21 जून को टेलीग्राम के माध्यम से ठगों ने उससे संपर्क किया और वरबो नामक एक प्लेटफॉर्म पर होटलों की रेटिंग कर रोजाना 5-6 हजार रुपये कमाने का लालच दिया और फिर उसके पास एक लिंक भेज कर उसका पंजीकरण किया। पंजीकरण के बाद उसके बोनस के रूप में 10 हजार मिले। जिसके बाद उन्होंने उससे पेड टास्क करने को कहा, जिसके लिए उन्होंने पीड़िता से करीब 8 लाख रुपये अपने खातों में डलवा लिए। जब पीड़िता ने कुछ समय बाद पैसे निकालने के बारे में कहा तो ठगों ने पैसे निकालने के लिए और पैसों की मांग की। ठगों ने उसे झांसे में लेकर 16.34 लाख रुपये ठग लिए और उसे कोई पैसा वापिस नहीं किया। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए निखिल कुमार (21) व दीपांशु शर्मा (2) वासी राम नगर शाहदरा दिल्ली को गिरफ्तार है। पूछताछ में सामने सामने आया कि आरोपी दीपांशु खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 4.29 लाख रुपये आए थे और इसने अपना खाता आगे निखिल को दिया था और इसने खाता को आगे ठगों को दे दिया था। आरोपी दीपांशु 12वीं व निखिल बीए पास हैं तथा बेरोजगार है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।