{"_id":"6a16fcb07007d51929082e7e","slug":"two-arrested-for-committing-fraud-by-threatening-to-circulate-obscene-videos-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे वाले चश्मे से बनाया अश्लील वीडियो: वायरल करने की दी धमकी, हापुड़ से दो दबोचे; इंस्टा रील से सीखा तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरे वाले चश्मे से बनाया अश्लील वीडियो: वायरल करने की दी धमकी, हापुड़ से दो दबोचे; इंस्टा रील से सीखा तरीका
Wed, 27 May 2026 08:32 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 27 May 2026 08:32 PM IST
सार
फरीदाबाद पुलिस ने महिला के सैलून पर ग्राहक बनकर कैमरे वाले चश्मे से वीडियो रिकॉर्डिंग कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये ठगने वाले दो को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी इंस्टाग्राम पर स्टिंग ऑपरेशन वीडियो देखकर इसी तरीके को अपनाते थे। पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AI Generated
विस्तार
साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपये ठगने वाले आरोपियों की पहचान प्रभात कुमार और अभिषेक राणा निवासी कमरूद्दीन नगर समाना, हापुड़ के रूप में हुई है। मंगलवार को हापुड़ से गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार फरीदाबाद निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने महिला को कुछ फोटो भेजकर बदनाम करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने आरोपियों द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड पर दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
महिला के सैलून पर ग्राहक बनकर पहुंचे थे आरोपी
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी इंस्टाग्राम पर एक स्टिंग ऑपरेशन वीडियो देखकर प्रभावित हुए थे। इसके बाद उन्होंने कैमरे वाला चश्मा खरीदा और वारदात को अंजाम देना शुरू किया।
विज्ञापन
आरोपी महिला के सैलून पर ग्राहक बनकर पहुंचे और बातचीत के दौरान चश्मे में लगे कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। साथ ही महिला का मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। बाद में रिकॉर्डिंग भेजकर महिला को धमकाया गया और रुपये मांगे गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी जून 2025 में बुलंदशहर के इसी तरह के मामले में जेल जा चुके हैं।