फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two and a half crore rupees were grabbed from the entrepreneur by selling the mortgaged land.

Faridabad News: गिरवी रखी जमीन बेचकर उद्यमी से ढाई करोड़ हड़पे

Tue, 11 Jun 2024 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two and a half crore rupees were grabbed from the entrepreneur by selling the mortgaged land.
दिल्ली के कारोबारियों पर डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र में गिरवी 708 वर्ग गज जमीन बेचने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के एक उद्यमी ने दिल्ली के कुछ कारोबारियों पर बैंक में गिरवी रखी जमीन उनको बेचकर ढाई करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी कंपनी के नजदीक होने के कारण आरोपियों से डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र में करीब 708 वर्ग गज जमीन घर बनाने के लिए खरीदी थी। बाद में उद्यमी ने उसपर पैसा खर्च कर मकान तैयार भी कर लिया, लेकिन बैंक से आए नोटिस के बाद उन्हें पता चला कि जमीन बैंक में गिरवी रखी हुई है। उद्यमी को धोखाधड़ी की एहसास हुआ तो उन्होंने सेक्टर-31 थाने में इसकी शिकायत दी। पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश कर रही है।
सेक्टर-15 निवासी सतबीर सिंह मठारू कि डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी है। पीड़ित सतबीर की दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में कंपनी चला रहे राजन बत्रा के साथ जान-पहचान थी। राजन बत्रा ने उनको डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अपने एक प्लॉट को बेचने की बात बताई। पीड़ित ने कंपनी नजदीक होने के कारण इसी क्षेत्र में घर बनाने के बारे में सोचा। उन्होंने मामला जान-पहचान का समझकर राजन बत्रा से प्लॉट खरीदने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद राजन बत्रा ने नीरज बत्रा, सुरेन्द्र बत्रा और बीना बत्रा से मुलाकात कराई। पीड़ित उद्यमी ने बताया कि उनके बीच 708 वर्गगज जमीन को ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का सौदा तय हुआ। आरोपियों ने जमीन के कागजात की पीडीएफ बनाकर पीड़ित को भेजी, इसके बाद उन्होंने आरोपियों को करीब ढाई करोड़ रुपये दे दिए। इसके अलावा ढाई लाख रुपये टीडीएस के रूप में भी दिए।
विज्ञापन

---
मकान बनाने में लगा दिए दो करोड़ रुपये
उद्यमी सतबीर सिंह ने बताया कि बाद में उन्होंने इसी भूमि पर दो करोड़ रुपये खर्च कर मकान भी बना लिया। कुछ दिन बाद एक बैंक के अधिकारी ने आए उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बैंक में जमीन को गिरवी रखा हुआ है। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed