{"_id":"6af4a8bfac6713d01f0a161b","slug":"two-accused-return-to-custody-for-taking-bail-with-forged-documents-and-deceased-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85045-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फर्जी दस्तावेज और मृतक के सहारे जमानत लेने वाले दो आरोपी वापस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फर्जी दस्तावेज और मृतक के सहारे जमानत लेने वाले दो आरोपी वापस हिरासत में
विज्ञापन
ठेकेदार योगेश हत्याकांड के हथियार सप्लायरों ने निचली अदालत में पेश किए थे जाली बेल बॉन्ड, क्राइम ब्रांच के भौतिक सत्यापन में हुआ सनसनीखेज खुलासा
सचिन कुमार
फरीदाबाद। फरीदाबाद की एक अदालत ने अदालती प्रक्रिया के साथ हुए एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाले फर्जीवाड़े पर कड़ा रुख अपनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार की अदालत ने ठेकेदार योगेश की हत्या के मामले में आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो बदमाशों मनोज भगत और राजू मंडल की जमानत तुरंत रद्द कर दी है। अदालत ने दोनों को हिरासत में लेकर वापस जेल भेज दिया है। यह दोनों आरोपी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से नियमित जमानत मिलने के बाद, निचली अदालत में मृत व्यक्ति और जाली दस्तावेज के सहारे फर्जी जमानती खड़े कर जेल से बाहर आ गए थे। अदालत के आदेश पर सेंट्रल थाना पुलिस ने जालसाजी करने वाले इन आरोपियों और उनके फर्जी जमानतियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य गंभीर धाराओं के तहत 10 नवंबर को प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
30,000 में बेचे थे तीन पिस्तौल और छह कारतूस
यह मामला 22 मई 2026 को डबुआ थाना क्षेत्र के गाजीपुर स्थित नैन सिंह फार्महाउस की एक फैक्टरी में मजदूर ठेकेदार योगेश की हत्या से जुड़ा है। पुलिस जांच के मुताबिक, मुख्य आरोपी मुन्ना कुमार को हत्या के लिए हथियार सप्लाई करने के आरोप में मनोज भगत और राजू मंडल को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों ने मुन्ना को कुल 30 हजार रुपये में तीन देसी पिस्तौल और छह कारतूस बेचे थे। इसमें मनोज ने 20,000 में दो पिस्तौल व चार कारतूस और राजू मंडल ने 10,000 में एक पिस्तौल व दो कारतूस उपलब्ध कराए थे। मामले में मुन्ना कुमार समेत पांच अन्य आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।
ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
हथियार सप्लायर मनोज भगत और राजू मंडल को 8 अक्तूबर को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद 15 और 16 अक्तूबर को निचली अदालत में उनके बेल बॉन्ड (बंधपत्र) पेश किए गए, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इसके बाद जब अदालत के आदेश पर क्राइम ब्रांच डीएलएफ के एसआई राकेश कुमार ने इन बंधपत्रों का भौतिक सत्यापन किया, तो सच सामने आया।
विज्ञापन
मृतक को खड़ा कर बनाया जमानती : आरोपी मनोज भगत की ओर से गांव जुन्हेड़ा (फरीदाबाद) निवासी विष्णु दत्त के नाम पर जमाबंदी लगाकर जमानत ली गई थी। जब पुलिस ने सरपंच से सत्यापन कराया तो पता चला कि विष्णु दत्त की मृत्यु 9 जुलाई 2023 को ही हो चुकी है। यानी किसी अज्ञात शातिर ने मृत व्यक्ति का रूप धारण कर अदालत में फर्जी दस्तखत किए थे।
फर्जी आरसी और नकली आधार कार्ड : दूसरे आरोपी राजू मंडल की जमानत के लिए गुरुग्राम निवासी राम प्रताप की गाड़ी की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) लगाई गई थी। पुलिस जब असली मालिक राम प्रताप के पास पहुंची, तो उसने किसी भी तरह की जमानत देने से साफ इन्कार कर दिया। जांच में सामने आया कि राम प्रसाद नामक एक अन्य व्यक्ति ने जाली आधार कार्ड और फर्जी आरसी का इस्तेमाल कर अदालत को धोखा दिया था।