फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused including mastermind sent to jail

मास्टरमाइंड सहित दो आरोपियों को जेल भेजा

Fri, 09 Apr 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two accused including mastermind sent to jail
फरीदाबाद। तिगांव निवासी कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर तीन लाख रुपये मांगने वाली युवती के साथी युवक को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक मास्टरमाइंड था। आरोपी बुजुर्गों को टारगेट कर उनका पूरा ब्योरा हासिल करते थे और उसके बाद युवती के साथ ब्लैकमेलिंग करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि तिगांव निवासी बुजुर्ग कारोबारी की शिकायत पर सेक्टर तीन निवासी युवती (24) को बृहस्पतिवार को हनी ट्रैप के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद उसके साथी गांव नवादा निवासी रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान युवती ने बताया कि रविंद्र उर्फ रवि इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। उसने ही उसे बताया था कि कारोबारी आसानी से मोटी रकम दे देगा। जांच के दौरान कारोबारी से पूर्व में लिए गए एक लाख रुपये में से पचास हजार युवती से बरामद हुए। बीस हजार रुपये रविंद्र से बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपी बुखारपुर निवासी एक बुजुर्ग से दो लाख तथा गांव जसोला निवासी एक बुजुर्ग से एक लाख रुपये ऐंठ चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने कुछ होटल संचालकों से भी साठगांठ कर रखी थी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed