फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested with fake notes worth Rs 1.94 lakh

Faridabad News: 1.94 लाख के नकली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with fake notes worth Rs 1.94 lakh
एक की जेब से 500 के 188 और दूसरे से 200 नोट बरामद किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस ने छापा मारकर दो युवकों को 1 लाख 94 हजार के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंजाब से नकली नोट लेकर फरीदाबाद आए थे। क्राइम ब्रांच बड़खल की टीम ने आरोपियों को आईएमटी बुखारपुर मोड़ पर पकड़ लिया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक पंजाब से नकली नोट लेकर आईएमटी से बुखारपुर की ओर आ रहे है। सूचना के बारे में उपायुक्त फरीदाबाद को जानकारी दी है। उपायुक्त ने सूचना के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार जयप्रकाश को मौके पर भेजा। जिसके बाद पुलिस की टीम गांव बुखारपुर के मोड़ पर पहुंची। जहां पर खास ने दो युवकों की ओर इशारा करके बताया कि यह वह दोनों आरोपी है जिनके पास नकली नोट हैं। पुलिस ने दो युवकों को दबोच लिया। इनमें से एक युवक विष्णु सुनहरा गांव कामा जिला भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है। उसकी जेब से 500 के 188 नोट मिले। कुल 94,000 रुपये थे। वहीं, दूसरा युवक योगेश निवासी महावीर कॉलोनी बल्लभगढ़ का बताया गया है। उसकी जेब से 500 के 200 नोट बरामद किए गए हैं। कुल एक लाख रुपये थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नकली नोटों की आपूर्ति करने के आरोप में मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed